सोलापुर (महाराष्ट्र) में डॉक्टर अंबेडकर स्टूडेंट्स ऐंड यूथ पैंथर्स नामक संस्था के सदस्यों ने गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर एक पेट्रोल पंप पर ₹1/लीटर में पेट्रोल बांटा। संस्था के एक सदस्य ने कहा, "हमारा टारगेट 500 लोगों को 1 लीटर/व्यक्ति पेट्रोल देना था।" गौरतलब है, हालिया वृद्धि के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹120.51/लीटर हो गई है।