दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सुशील अंसल और गोपाल अंसल की 7 साल जेल की सज़ा को निलंबित करने वाली अर्ज़ी खारिज कर दी। पिछले साल दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों को 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड में सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी ठहराया था। इस अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी।