आरबीआई ने इंडसइंड बैंक के सीईओ सुमंत कठपालिया और वरिष्ठ अधिकारी अरुण खुराना को पद से हटने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई ने अकाउंटिंग में गड़बड़ियों के बाद इंडसइंड बैंक के मैनेजमेंट से यह बात कही है। बैंक ने अकाउंटिंग में गड़बड़ियों के मूल कारण का पता लगाने के लिए एक पेशेवर कंपनी को नियुक्त किया है।