अक्टूबर 2024 में किन राज्यों में पड़ी महंगाई की सबसे अधिक मार?

अक्टूबर 2024 में कुछ राज्यों में महंगाई दर की रफ्तार भारत की खुदरा महंगाई दर 6.21% से अधिक रही और सबसे अधिक मार छत्तीसगढ़ (8.84%) पर पड़ी। इसके बाद बिहार (7.83%), ओडिशा (7.51%), यूपी (7.36%), एमपी (7.03%), हरियाणा (6.76%) और केरल (6.47%) का स्थान रहा। अक्टूबर में सबसे कम महंगाई दर दिल्ली में 4.01% और पश्चिम बंगाल में 4.63% रही।