भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया कि 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.2-6.3% के बीच रह सकती है। एसबीआई ने कहा कि अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-2025 में जीडीपी 6.3% रहेगा। गौरतलब है, सरकार तीसरी तिमाही के लिए आधिकारिक जीडीपी डेटा 28 फरवरी को जारी करेगी।