अक्टूबर में 17.25% बढ़कर $39.2 बिलियन रहा भारत का निर्यात
भारत का वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में सालाना आधार पर 17.25% बढ़कर $39.2 बिलियन रहा है जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा $33.43 बिलियन था। देश का आयात अक्टूबर में 3.9% बढ़कर $66.34 बिलियन हो गया जो पिछले साल इसी महीने में $63.86 बिलियन था। अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान देश का निर्यात 3.18% बढ़कर $252.28 बिलियन रहा।