भारत में खुदरा महंगाई अक्टूबर में बढ़कर 6.09% हो गई जो RBI की 6% की ऊपरी सीमा (रेड-लाइन) से अधिक है। अक्टूबर में रोज़मर्रा की चीज़ों में प्याज 116.22% और लहसुन 60.74% महंगे हुए जबकि अदरक के दाम 48.32% और नींबू के दाम 47.30% बढ़े। दूसरी ओर आलू 14.24%, फूलगोभी 10.57%, नारियल 5.60%, बैंगन 3.34% और पत्तागोभी 1.92% सस्ती हुई।