inshorts

क्रेडिट कार्ड से महीनेभर में ₹2.45 लाख करोड़ की खरीदारी, किस बैंक के कार्ड सबसे ज़्यादा हुए स्वाइप?

अक्टूबर-2026 में क्रेडिट कार्ड से कुल ₹2.45 लाख करोड़ खर्च किए गए जो सितंबर के मुकाबले 20% ज़्यादा है। खर्च के मामले में HDFC बैंक सबसे आगे रहा जिसके ग्राहकों ने ₹70,115 करोड़ की खरीदारी की। वहीं, SBI कार्ड से ₹45,797 करोड़ और ICICI बैंक के कार्ड से ₹42,295 करोड़ खर्च हुए। कुल खर्च का 63% हिस्सा ऑनलाइन शॉपिंग पर हुआ।