रेटिंग एजेंसी ICRA की रिपोर्ट के अनुसार, इथेनॉल बनाने के लिए चीनी के इस्तेमाल पर सरकारी रोक के बाद अक्टूबर में घरेलू चीनी उत्पादन चार गुना बढ़कर 13 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया। इससे बाज़ार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, त्योहारी मांग के चलते नवंबर में औसत खुदरा कीमतें ₹54.7 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं है।