अक्टूबर में भारत का कुल एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 29.9% बढ़कर $89.99-बिलियन पहुंच गया जबकि इंपोर्ट में 16.57% की बढ़ोतरी के साथ यह $110.07-बिलियन रहा। एक्सपोर्ट में इंपोर्ट के मुकाबले ज़्यादा तेज़ी आने से देश का कुल ट्रेड डेफिसिट पिछले साल के $25.15-बिलियन से घटकर $20.09-बिलियन रह गया। इस दौरान सामान का एक्सपोर्ट भी 45.06% बढ़कर रिकॉर्ड $49.47-बिलियन पहुंच गया।