लगातार 5 माह से प्याज बना आम लोगों की जेब का सबसे बड़ा दुश्मन, ऐसे बढ़ा रहा है महंगाई की आग

देश में प्याज की महंगाई लगातार पांचवें महीने बढ़कर अक्टूबर में 116.22% पर पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की औसत कीमत जून में ₹29.80/किलो थी जो 13-नवंबर तक बढ़कर ₹53.71/किलो हो गई। पुराना स्टॉक घटने, बेमौसम बारिश और नई फसल की आवक में देरी से सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे अक्टूबर में खुदरा महंगाई भी बढ़कर 6.09% हो गई।