भारत में अक्टूबर में वाइट कॉलर जॉब भर्ती 14% बढ़ी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रहा अव्वल
देश में वाइट कॉलर जॉब में भर्तियां अक्टूबर के दौरान सालाना आधार पर 14% बढ़ गईं। भर्ती को मापने वाला 'नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स' अक्टूबर में 2,480 से बढ़कर 2,836 पर पहुंचा, जो सालाना 14% उछाल दर्शाता है। मैन्युफैक्चरिंग-सेक्टर में भर्ती सर्वाधिक 39% बढ़ी। इसमें हैदराबाद (15%), पुणे (14%) और दिल्ली-NCR (13%) आगे रहे। गांधीनगर में 48% की सर्वाधिक वृद्धि हुई।