क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में घर पर बनने वाली शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹31.2 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 9% महंगी होकर ₹59.2 की हो गई। प्याज के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹53/किलो पर पहुंच गए। टमाटर, चावल और खाद्य तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।