inshorts

अक्टूबर में होने वाली EPFO की बैठक में ATM से पीएफ का पैसा निकालने को मिल सकती है मंज़ूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईपीएफओ जनवरी 2026 तक अपने सब्सक्राइबर्स को एटीएम से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में होगी जिसमें इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। वहीं, एटीएम से निकासी के लिए एक लिमिट होगी जिसपर चर्चा होनी बाकी है।