असम के शख्स ने अकेले रेतीले टापू को बना दिया 1300 एकड़ का जंगल, कहलाए 'भारत के वन पुरुष'

असम के जादव पायेंग को 'भारत का वन पुरुष' कहा जाता है। 1979 में ब्रह्मपुत्र नदी के रेतीले टापू पर मरे सांपों को देखकर उन्होंने पेड़ लगाने का संकल्प लिया। बिना किसी सरकारी मदद या टीम के उन्होंने अकेले 550 हेक्टेयर यानी 1,300 एकड़ से ज्यादा जमीन पर जंगल उगा दिया। आज यहां हाथी/बाघ/गैंडे/हिरण रहते हैं। 2015 में उन्हें पद्मश्री मिला।