अकेलेपन से 31% तक बढ़ जाता है डिमेंशिया का खतरा: रिसर्च

नेचर मेंटल हेल्थ में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार, अकेलापन डिमेंशिया के खतरे को 31% तक बढ़ा सकता है जिससे दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, लंबे समय तक अकेले रहने वालों में हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं। एक अन्य रिसर्च के अनुसार, अकेलेपन का असर बायोलॉजिकल भी हो सकता है जिससे जल्दी बूढ़े हो सकते हैं।