अकासा के पायलट वर्ग का दावा- 84 पायलट ने 1 दिन के नोटिस पर दिया इस्तीफा; सेफ्टी पर जताई चिंता

अकासा एयर के एक पायलट ग्रुप ने ट्रेनिंग और सेफ्टी को लेकर चिंता जताते हुए नागर विमानन मंत्रालय से हस्तक्षेप व जांच की मांग की है। ग्रुप के मुताबिक, 1 दिन के नोटिस पर 84 पायलटों ने इस्तीफा दिया है। डीजीसीए ने चालक दल की ट्रेनिंग में खामियों को लेकर अक्टूबर में एयरलाइन पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया था।