अक्सर किन 5 कारणों से रिजेक्ट होते हैं पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन?

'न्यूज़ 18' की रिपोर्ट में 5 वजहें बताई गई हैं जिनके कारण अक्सर पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन रिजेक्ट होते हैं। इनमें खराब क्रेडिट स्कोर, बैंक/कंपनियां द्वारा आपके शहर में सेवाएं नहीं देना, आय/आयु के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा नहीं करना, जल्दी-जल्दी नौकरी बदलना और डीटीआई अनुपात (आय के मुकाबले कर्ज़ का अनुपात) ज़्यादा होना शामिल है।