अकबर महान नहीं, बलात्कारी था: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि अकबर महान नहीं, बलात्कारी था। मंत्री ने कहा, "हमारी युवा पीढ़ी को गलत दिशा देने के लिए सिलेबस में जानबूझकर हमारे पूर्वजों के बारे में भ्रामक जानकारियां दी गई हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है सिलेबस से इस तरह के अंशों को हटाया जाना चाहिए।"