अकरम ने बिल्ली के हेयरकट पर ऑस्ट्रेलिया में खर्चे ₹55000, बोले- पाक में 200 बिल्लियां खरीद लेता

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने बताया है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पालतू बिल्ली का हेयरकट कराने के लिए उन्हें 1,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (₹55,000 से अधिक) खर्च करने पड़े। वसीम ने बताया, "वे बिल्ली को बेहोश करते हैं...उन्हें अपने पास रखते हैं...उसे खिलाते हैं। मैंने कहा 'इतने रुपयों में तो मैं पाकिस्तान में 200 बिल्लियां खरीद लेता'"