inshorts

अकासा एयर के यात्रियों का व्यक्तिगत डेटा हुआ लीक, एयरलाइन ने सीईआरटी-इन को दी जानकारी

अकासा एयर ने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॅान्स टीम (सीईआरटी-इन) को अपने यात्रियों का डेटा लीक होने की जानकारी दी है। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों के नाम, जेंडर और फोन नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारियां 'अनधिकृत लोगों' को लीक हुईं हैं। इसके अलावा, एयरलाइन ने अपने रजिस्टर्ड यात्रियों को एक ईमेल भेजकर उन्हें डेटा लीक के बारे में बताया है।