केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को कहा, "हमें अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीनों में कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "वर्चुअल रूप से दुर्गा पूजा और रामलीला में शामिल हों...दिवाली पर अपने प्रियजनों से ऑनलाइन मिलें।" गौरतलब है, देश में वर्तमान में कोविड-19 के 2,44,198 सक्रिय मामले हैं।