अक्टूबर में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर 5 महीने के उच्चतम स्तर 12.54% पर पहुंच गई। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में इज़ाफे से पिछले महीने थोक महंगाई दर में यह तेज़ी देखने को मिली। गौरतलब है कि सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 10.66% थी।