inshorts

अक्टूबर-दिसंबर 2020 में शहरी क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर बढ़कर 10.3% रही: एनएसओ

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2020 में शहरी क्षेत्रों में सभी उम्र के लिए बेरोज़गारी दर बढ़कर 10.3% रही। 2019 की इसी समयावधि में यह बेरोज़गारी दर 7.9% थी। बेरोज़गारी दर से संबंधित रिपोर्ट शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "देश का 'विकास' कर एक 'आत्मनिर्भर' अंधेर नगरी बना दी।"