अक्षय, एआर रहमान व सोनू निगम ने आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में किया परफॉर्म
अक्षय कुमार, एआर रहमान, सोनू निगम और टाइगर श्रॉफ ने शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। सोनू निगम ने 'वंदे मातरम' और एआर रहमान ने 'मां तुझे सलाम' समेत कई गानों पर परफॉर्मेंस दी। सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित हुई।