सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को X पर लिखा, "प्रयागराज में चारों ओर जाम की वजह से न तो खाने-पीने के लिए खाद्यान्न और सब्ज़ी मसाले उपलब्ध हो पा रहे हैं और न ही दवाई, पेट्रोल-डीज़ल।" उन्होंने लिखा, "इससे प्रयागराज आने-जानेवाले मार्गों पर फंसे करोड़ों भूखे-प्यासे, थके-हारे श्रद्धालुओं की हालत हर घंटे बद से बदतर होती जा रही है।"