सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने के लिए 5 सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दिन-रात भंडारों का आयोजन हो, मेडिकल स्टाफ को लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था हो, फंसे वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति सुनिश्चित हो, दवा की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति मिले व कपड़े-कंबल बांटे जाएं।