अखिलेश यादव ने शेयर किया महाकुंभ का अपडेट, गिनाईं श्रद्धालुओं को हो रहीं परेशानियां

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर महाकुंभ मेले का अपडेट शेयर कर श्रद्धालुओं को हो रहीं परेशानियां गिनाई हैं। उन्होंने बताया, "जाम में फंसे लोग अपने वाहनों में घंटों से कैद हैं...महिलाओं के लिए वॉशरूम का कोई स्थान तक नहीं है...रास्तों में बेसुध पड़े लोगों की देखभाल का कोई इंतज़ाम नहीं है...मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई है।"