अखबार में खाना परोसने पर होगी सख्त कार्रवाई, FSSAI ने चेतावनी देकर गिनाए हानिकारक दुष्प्रभाव
एफएसएसएआई ने देश के सभी खाद्य विक्रेताओं/रेस्टोरेंट मालिकों/स्ट्रीट फूड वेंडर्स/फूड बिज़नेस ऑपरेटर्स को सख्त चेतावनी देते हुए खाने-पीने की चीज़ों को अखबार में पैक करने-परोसने पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। बकौल एफएसएसएआई, अखबार की प्रिंटिंग स्याही में कई तरह के हानिकारक केमिकल/पिगमेंट/बाइंडर्स/लेड/हेवी मेटल पाए जाते हैं जो खाने में मिलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।