प्रयागराज के आईजी के.पी. सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर कहा है, "हमें सूचना मिली कि महाराज ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली...प्रारंभिक जांच में लगता है कि यह आत्महत्या का मामला है।" उन्होंने कहा, "हमें एक सुसाइड नोट भी मिला है, वह अपने एक शिष्य से नाखुश थे।"