inshorts

अखिलेश यादव को जनता 'छोटे नेताजी' के नाम से पुकारे: शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा (उत्तर प्रदेश) में कहा, "हम चाहते हैं कि जनता अखिलेश को 'छोटे नेताजी' के नाम से पुकारे।" उन्होंने कहा, "अखिलेश और मैं अब एकसाथ खड़े हैं और इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।" बकौल शिवपाल, जैसे नेताजी को आपका प्यार मिला वैसे ही 'छोटे नेताजी' को भी मिले।"