inshorts

अखिलेश यादव ने यूपी लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक होने का किया दावा, शेयर किया वीडियो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को यूपी में आयोजित हुई राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया। हालांकि, यूपीएसएसएससी के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने पेपर लीक के दावों को खारिज किया है। वहीं, एसटीएफ ने पैसे लेकर सॉल्वर बैठाने और ब्लूटूथ से नकल कराने के आरोप में अलग-अलग जगहों से 21 लोगों को गिरफ्तार किया।