अख्तर ने पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता वसीम को बताया 'कठपुतली', उन्होंने दिया जवाब

टी20 विश्व कप 2021 के लिए चुनी गई पाकिस्तानी टीम की आलोचना करते हुए शोएब अख्तर ने मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम को 'कठपुतली' बताया और कहा कि टीम में बदलाव होना चाहिए। वसीम ने जवाब देते हुए कहा है, "विश्लेषकों का अपना अलग नज़रिया है और मैं उनकी कद्र करता हूं...लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे हमेशा सही होंगे।"