गोवा के नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ लूथरा ने वहां अग्निकांड में 25 मौतों के बाद पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "इस हादसे में हुई जान-माल की क्षति से मैनेजमेंट बहुत दुखी है...हम पीड़ितों के परिवारों को हर संभव समर्थन और मदद देने की प्रतिबद्धता जताते हैं और घायलों के साथ एकजुटता दिखाते हैं।"