दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से 14-वर्षीय किशोर को अग्निवीरों का डेटा चुराकर डार्क वेब पर बेचने की कोशिश के आरोप में पकड़ा है। आरोपी ने करीब 4,000 अग्निवीरों की निजी जानकारी $500 में बेचने का विज्ञापन डार्क वेब पर दिया था। पुलिस ने उसके डिज़िटल डिवाइस से डेटा बरामद कर उसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है।