चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों के लिए 2 साल की सेवा विस्तार की घोषणा की है। पहले 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75% अग्निवीरों को अब 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा। 21 नवंबर को अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल खत्म होने वाला है।