inshorts

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, 2 पदों के लिए है एक ही फॉर्म

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए मंगलवार रात से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 10 अप्रैल तक इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इस बार एक फॉर्म में दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा।