रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि अगर 2020 में डॉनल्ड ट्रंप की जीत चुराई नहीं गई होती और वह अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो 2022 में शायद यूक्रेन युद्ध शुरू नहीं होता। पुतिन ने ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें 'व्यावहारिक' और 'स्मार्ट' भी बताया। ट्रंप ने रूस पर 'उच्च स्तर' के प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।