inshorts

अगर BCCI के दबाव में आकर ICC अनुचित शर्त रखता है तो हमें वह स्वीकार्य नहीं होगा: बांग्लादेश

बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइज़र आसिफ नज़रुल ने टी20 विश्व कप-2026 को लेकर कहा है, "अगर बीसीसीआई के दबाव में आकर आईसीसी हमारे सामने कोई अनुचित शर्त रखता है तो वह हमें स्वीकार्य नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसके उदाहरण देखे गए हैं जब भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया और आईसीसी को वेन्यू बदलना पड़ा।"