अगर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर ताइवान गईं तो हम कड़े कदम उठाएंगे: चीन
चीन ने कहा है कि अगर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की तो वह कड़े कदम उठाएगा। हालांकि, पेलोसी के कार्यालय और ताइवानी सरकार ने पेलोसी की यात्रा की पुष्टि नहीं की लेकिन कुछ जापानी और ताइवानी मीडिया ने कहा कि इस सप्ताहांत में जापान की यात्रा के बाद पेलोसी ताइवान जा सकती हैं।