अगर अर्शदीप सिंह 4 ओवर में 50 रन दें फिर भी उन्हें टीम में देखना चाहूंगा: आकाश चोपड़ा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि पेसर अर्शदीप सिंह टी20I मैचों में 4 ओवरों में 50 रन दें फिर भी वह अर्शदीप को टीम में देखना चाहेंगे। आकाश ने कहा, "अर्शदीप ने 111 विकेट लिए हैं...भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों में से एक हैं।" बकौल चोपड़ा, अर्शदीप टीम के लिए एक 'अच्छा सिरदर्द' हैं।