अगर आप अकेले हैं और आपको हार्ट अटैक जैसा लग रहा है तो क्या करना चाहिए?

डॉक्टर वैभव मिश्रा ने बताया है, "अगर आप अकेले हैं तो आपको हार्ट अटैक जैसा लग रहा है तो सबसे पहले आप कम्फर्टेबल पोज़ीशन में आ जाइए, चल रहे हैं तो तुरंत रुक जाइए और बैठ या लेट जाइए।" उन्होंने बताया, "पैनिक ना करें क्योंकि इससे दिल तेज़ धड़कने लगता है...जो भी आसपास हो उसे मदद के लिए तुरंत बुलाइए।"