अगर आप दिनभर फोन स्क्रॉल करते हैं तो दिमाग पर क्या असर होता है?

डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है कि दिनभर फोन स्क्रॉल करने से दिमाग में डोपामीन का स्तर बढ़ जाता है जिससे जल्दी रिवॉर्ड्स पाने की आदत पड़ जाती है और इससे काम पर ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया, "अधिक फोन चलाने से ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन अनियंत्रित हो जाता है...और एंक्सियस हो जाते हैं...मेंटल फटीग हो जाता है।"