अगर आपको स्वस्थ रहना है तो किचन से 4 चीज़ें दूर कर दीजिए: रेसलर संग्राम सिंह
रेसलर-ऐक्टर संग्राम सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "अगर आपको स्वस्थ रहना है तो किचन से 4 चीज़ें दूर कर दीजिए, सफेद चीनी (वाइट शुगर), सफेद नमक, रिफाइंड ऑयल और लाल मिर्च का पाउडर।" उन्होंने आगे कहा, "शरीर वात, पित्त और कफ पर चलता है, अगर कोई भी ऊपर-नीचे हुए तो हम बीमार हो जाएंगे।"