अगर ईरान ने होर्मुज़ में जहाज़ पर हमला किया तो हर बार एक पुल या पावर प्लांट उड़ा देंगे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जवाबी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट में किसी जहाज़ पर मिसाइल/रॉकेट/ड्रोन/किसी अन्य हथियार से हमला करता है तो अमेरिका ईरान के किसी एक पुल/बिजलीघर पर बमबारी कर उसे तबाह कर देगा। उन्होंने कहा कि तेहरान के पास या तेहरान में मौजूद पुल और बिजलीघर भी इससे अछूते नहीं रहेंगे।