inshorts

अगर ईरान हम पर हमला करता है तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत से उस पर टूट पड़ेगी: ट्रंप

इज़रायल व ईरान के एक-दूसरे पर हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "अगर ईरान ने हम पर हमला किया तो...अमेरिकी सशस्त्र सेना पूरी ताकत…से उस पर टूट पड़ेगी...जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा।" उन्होंने कहा, "हम आसानी से ईरान व इज़रायल में समझौता करवा सकते हैं...और इस खूनी संघर्ष को खत्म कर सकते हैं!!!"