अगर एक भी आरोप साबित हुआ तो खुद को फांसी लगा लूंगा: बृजभूषण शरण सिंह

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पहलवानों के समर्थन में किसानों के जंतर-मंतर पर पहुंचने को लेकर एक वीडियो बयान जारी किया है। बृजभूषण ने कहा, "अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित हुआ तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।" उन्होंने कहा, "(बतौर डब्ल्यूएफआई चीफ) 12-वर्षों में मैंने किसी बच्चे को गलत नज़र से नहीं देखा।"