जर्नल ऑफ नैचुरल साइंस, बायोलॉजी ऐंड मेडिसिन में छपी एक स्टडी के मुताबिक, तीन महीने पुराने टूथब्रश में सिर्फ एक महीने इस्तेमाल किए गए ब्रश के मुकाबले ज़्यादा बैक्टीरियल कंटैमिनेशन पाया जाता है। वहीं, घिसा हुआ ब्रश दांत साफ कर पाने में कम असरदार होता है। तीन से चार महीने बाद टूथब्रश बदलने की सलाह दी जाती है।