केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) के दिशा-निर्देशों के तहत होटल और रेस्टोरेंट ग्राहकों के बिल में अपनी मर्जी से सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकते हैं और न ही इसका भुगतान अनिवार्य कर सकते हैं। ग्राहक के मना करने पर रेस्टोरेंट प्रवेश या सेवाएं देने से भी इनकार नहीं कर सकते। बकौल CCPA, सर्विस चार्ज देना अनिवार्य नहीं है।