अगर कोई व्यक्ति 2 हफ्ते तक रोज़ एक चम्मच चिया सीड्स खाए तो क्या होगा?

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है कि 2 सप्ताह तक रोज़ 1 चम्मच चिया सीड्स खाने से गट हेल्थ ठीक रहती है। उन्होंने कहा, "चिया सीड्स में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर होते हैं जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मददगार हैं।सॉल्यूबल फाइबर जीआई सिस्टम में शुगर का अब्ज़ॉर्प्शन धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता।"